वॉटर ट्रीटमेंट के इंटेक वेल भूमिपूजन को लेकर अतिथि के आने के पूर्व ही उड़ा टेंट।
बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में लगभग 33 करोड़ रुपए की लागत राशि से बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के इंटेक वेल का मझिआंव स्थित कोयल नदी के बैल गाड़ी घाट पर भूमिपूजन किया गया. भाजपा विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी के पुत्र डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया. इस अवसर पर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि कोयल नदी से पानी उठाकर बरडीहा में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जायेगा. जहां से उसे फिल्टर कर बरडीहा प्रखंड के छह पंचायतों में पेयजापूर्ति की जाएगी. इन्होंने कार्य के संवेदक एवं साइड इंचार्ज को देते निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तपूर्ण होना चाहिए. इन्होंने स्थानीय लोगों से कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही. मौके पर निवर्तमान मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, संजय कमलापुरी, संजय सिंह, विनय कुमार यादव, संभू चौधरी, सवेंद्र पांडेय, लक्ष्मण सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.
भूमिपूजन के पूर्व ही उड़ा टेंट:-
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के इंटेक वेल के भूमिपूजन के पूर्व ही कार्य के संवेदक आदित्य आरव देव कम्पनी के साइड इंचार्ज द्वारा समारोह में स्थानीय विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी एवं अन्य लोगों के बैठने के लिए बनाया गया टेंट हवा के झोंके से एक झटके में ही उड़ गया. जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूमिपूजन के लिए भाजपा विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी को मझिआंव आने की सूचना पार्टी के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार प्रसार किया था. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर अतिथियों के बैठने के बाद अगर टेंट गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था. लोगों ने इस घटना के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के साइड इंचार्ज को जिम्मेवार बताया.
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating