छठ पूजा एवं महायज्ञ हेतु नरायण वन सूर्य मंदिर परिसर में तैयारी अंतिम चरण में
केतार।प्रखंड क्षेत्र के मुकुंदपुर स्थित नरायणवन के सुप्रसिद्ध सूर्य मंदिर परिसर में छठ महापर्व की तैयारी अंतिम चरण में है।नरायण वन में वर्ष में छठ महापर्व के अवसर पर चैत्र माह एवं कार्तिक माह में भव्य मेला का आयोजन होता है।यहां छठ पर्व के अवसर पर झारखंड सहित सीमावर्ती राज्य उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़,बिहार के अलावा जम्मू कश्मीर तक के लोग आते है।नरायण वन में सच्चे मन से मांगी गई मुरादे श्रद्धालुओं की पूर्ण होती है।कार्तिक माह में लगने वाला छठ पूजा महोत्सव में लाखों की भीड़ होती है।यहां सुरक्षा व्यवस्था,स्वास्थ्य,पेयजल, लाइटिंग एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था होती है।यहां आए किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होती है।छठ पूजा के बाद 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक नरायण वन सूर्य मंदिर परिसर में भगवान सूर्य की प्रतिमा नव निर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हेतु सूर्य सहस्त्रार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जाना है।जिसकी लगभग लगभग सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।नव निर्मित भव्य सूर्य मंदिर का रंग रोगन के साथ साथ यज्ञशाला भी बनकर तैयार है।यज्ञ समिति अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं से नरायण वन में छठ पूजा एवं महायज्ञ के अवसर पर आकर भगवान सूर्य का दर्शन कर अपने जीवन को धन्य करने की अपील किया है।इस मौके पर मंदिर निर्माण कमिटी अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह,सचिव रविकांत चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद उर्फ राजा प्रसाद,यज्ञ समिति अध्यक्ष अजय कुमार सिंह,सचिव संतोष कमलापुरी,कोषाध्यक्ष बुद्धि नारायण साह,उपाध्यक्ष सूरज चंद्रवंशी,रिशु सिंह,हिरामन प्रयास सहित कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating