रमना–मड़वनिया मार्ग पर अतिक्रमण हटाने को लेकर मापी शुरू

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। रमना ब्लॉक मोड़ से मड़वनिया पंचायत सचिवालय तक मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की दिशा में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को अंचल निरीक्षक दिवाकर सिंह के नेतृत्व में अंचल अमीन कुंदन ठाकुर, शुकर्ण सिंह ने पूरे मार्ग की व्यवस्थित मापी शुरू की। मापी टीम ने सड़क की वास्तविक चौड़ाई, अतिक्रमित हिस्सों की पहचान की गई| इधर अतिक्रमण हटाने की तैयारी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता व रमना निवासी राजकुमार साह ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस कार्रवाई की चपेट में सबसे अधिक गरीब और कमजोर तबका आएगा, इसलिए प्रशासन को पहले इनके सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। राजकुमार साह ने बड़े दुकानदारों पर भी सवाल उठाए, जो रोजाना सामान बाहर निकालकर मुख्य मार्ग, गलियों और पार्किंग स्थलों को बाधित करते हैं। उन्होंने ऐसे दुकानदारों पर जब्ती सहित कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही सुझाव दिया कि सड़क के दोनों तरफ लंबे समय तक खड़े रहने वाले ऑटो, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल अनिवार्य रूप से तय किया जाए, ताकि यातायात सुचारू रहे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating