Read Time:1 Minute, 7 Second

रिपोर्ट:चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड
खरौंधी (गढ़वा ) । प्रखण्ड में इन दिनों कड़कड़ाती ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है। ऐसे समय में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण एवं अलाव की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है, लेकिन दुर्भाग्यवश अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र दास ने इस गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की ठंड से सबसे अधिक गरीब, बुजुर्ग, बच्चे और सड़क किनारे जीवन बिताने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अविलंब सभी पंचायतों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाए तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण सुनिश्चित किया जाए।