नव निर्वाचित गढ़वा सदर ब्लॉक प्रमुख अनीता देवी पहुंची विशुनपुरा
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट

गढ़वा सदर ब्लॉक के नव निर्वाचित प्रमुख बुधवार को विशुनपुरा पहुंची। ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद पहली बार विशुनपुरा पहुंची । ब्लॉक प्रमुख को विशुनपुरा आगमन पर विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी के नेतृत्व में उनके समर्थकों ने भव्य तरीके से उनका स्वागत किया।

विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख ने गढ़वा सदर ब्लॉक से नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अनीता देवी को बुके देकर सम्मानित की और बधाई दी , उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बोली कि अब गढ़वा ब्लॉक को एक नया प्रमुख मिलने के बाद गढ़वा प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों व अधिकारियों के बेहतर समन्वय से अब गढ़वा प्रखंड में विकास की गति को रफ्तार मिलेगी। वहीं गढ़वा एसडीएम और गढ़वा उपायुक्त के बारे में प्रमुख दीपा कुमारी ने अवगत कराते हुए बताई के वे एक मात्र अधिकारी नहीं है बल्कि क्षेत्र विशेष के सामाजिक और प्रशासनिक परिस्थितियों के बीच समन्वय स्थापित कर कदम उठाने के मामले में अपने आप आदर्श है और गढ़वा के लिए ये दोनों अधिकारी एक वरदान है। इसलिए उनके मार्गदर्शन का लाभ लेने हेतु सलाह दी । वहीं नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अनीता देवी ने कहा कि प्रमुख बनने के बाद पहली बार विशुनपुरा ब्लॉक आई हूं। यहां आकर काफी अच्छा लगा और आशा जताई कि दीपा मैम और चंदन सर ( विशुनपुरा प्रमुख प्रतिनिधि) का शिक्षा के साथ साथ राजनीति में भी मार्गदर्शन मिलेगा और सभी के साथ बेहतर समन्वय के साथ मैं अपना बेस्ट देते हुए अपने प्रखंडवाशियों के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।मौके पर एडवोकेट सत्यम राज, नंद कुमार मेहता,समाजसेवी उमेश मेहता , विशुनपुरा उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल,किरण पाल सहित कई लोग मौजूद थे।

About Post Author
chandeshraj1
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating