0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना । पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने रविवार को थाने का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान एसडीपीओ ने अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन। अपराधियों की धर-पकड़, सघन गश्ती, वाहन चेकिंग सहित कई आवश्यक विभागीय दिशा-निर्देश थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारियों को दिया।
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों का रहन-सहन, पहनावा, खान-पान, क्रिया-कलाप, सिरिस्ता का कार्य, अपराध नियंत्रण के लिए क्या-क्या उपाय किए गए हैं। कौन-कौन कांड किस कारण से लंबित है। पर्याप्त संख्या में कुर्सी-मेज आदि है या नहीं, पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को रहने के लिए आवास कैसा है। थाना भवन व परिसर की साफ-सफाई कैसा है। स्टेशन डायरी, थाने की अन्य पंजी सहित थाना से संबंधित प्रत्येक चीज का इंस्पेक्शन किया। विभिन्न तरह के रिकार्ड्स का निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र में अपराध की घटना किस प्रकार घटित हो रही है। उस पर पुलिस क्या कार्रवाई कर रही का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही पाई गई। थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया गया। मौके पर बंशीधर नगर इंस्पेक्टर जितेंद्र आजाद, थाना प्रभारी आकाश कुमार, पुअनि जयप्रकाश गुप्ता , आशीष जायसवाल, अवधेश उपाध्या, सलीम अंसारी राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *