Read Time:1 Minute, 6 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । श्री बंशीधर नगर फोरलेन सड़क पर परसवान गांव के समीप कार और ऑटो की टक्कर में चार सवारी घायल हो गए| घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है| बताया जा रहा है कि दोनों वहां एक ही लेने में गढ़वा की ओर जा रहे थे| सड़क पर ऑटो खड़ी कर सवारी को बैठाने के दौरान कर और ऑटो में टक्कर हो गई| जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायल लोगों में डंडई थाना क्षेत्र के रारो निवासी ऑटो चालक संदीप विश्वकर्मा, रमना थाना क्षेत्र के टंडवा निवासी उदय मिस्त्री, परसवान के सितम कुमारी व सोनिया देवी शामिल है| सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना में किया गया| इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई|