0 0
जिप अध्यक्ष के निरीक्षण में निर्माण कार्य पर उठे सवाल - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 10 Second




अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने बुधवार को कविसा स्थित खरटिया में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि पशुपालन केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। केंद्र परिसर में मुर्गी पालन के लिए दो यूनिट मुर्गी शेड, बकरी पालन के लिए दो यूनिट बकरी शेड तथा गाय पालन के लिए एक यूनिट गाय शेड का निर्माण कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने का मामला जिला परिषद अध्यक्ष के समक्ष उठाया।

निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक सूचना पट्ट (डिस्प्ले बोर्ड) स्थल पर नहीं लगाया गया था, जिससे योजना की प्राक्कलित राशि, एजेंसी एवं कार्य अवधि जैसी जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं हो पा रही थी। निरीक्षण के समय निर्माण स्थल पर संबंधित अभियंता की उपस्थिति भी नहीं पाई गई। वहीं निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को किसी प्रकार का सुरक्षा उपकरण, जैसे हेलमेट या दस्ताने उपलब्ध नहीं कराए जाने का मामला भी सामने आया।


जिला परिषद अध्यक्ष ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress