0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second



भवनाथपुर से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट


श्री बंशीधर नगर भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर दहेड़िया में मैजिक एवं टेंपो की भीषण भिड़ंत में डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक केतार थाना क्षेत्र के छताकुंड़ गांव से लोग टेंपो पर सवार होकर श्री बंशीधर नगर के कुंबा में छेका करने के लिए श्री बंशीधर नगर आ रहे थे। इसी बीच दहेड़ीया में विपरीत दिशा से  तेज रफ्तार में आ रही मैजिक ने टेंपो में सीधा टक्कर मार दिया जिससे उसपर  सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।घटना के बाद  घायलों के चीख पुकार से  अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आस पास के लोग जमा होकर सभी घायलों को बाहर निकाला तथा घायलों की मदद में जुट गए। तथा इसकी जानकारी पुलिस को दी ।घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, भाजपा नेता कन्हैया चौबे ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा। उधर घटना की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने भी घटना स्थल एवं अस्पताल पहुंच कर घायलों की इलाज में मदद की। गंभीर रूप से जख्मी इंद्रजीत कुमार गुप्ता, बिट्टू सिंह, संतोष चेरो, अवधेश उरांव, लालमोहन यादव, मुनिका कुमार, कमलेश यादव एवं अजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बाहर रेफर कर दिया। घायलों में लवकुश कुमार,टिंकू उरांव,अजय कुमार उरांव, आमोद सिंह,दीपक कुमार, नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कोलझिकी गांव निवासी  अंकुश कुमार,यूपी के कोण मंडरा गांव निवासी शिव कुमार उरांव, सहित अन्य के नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार नगर उंटारी थाना के कुंबा गांव निवासी बालरूप उरांव की पुत्री की छेका करने जा रही थी। 14 मई को शादी थी।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *