Read Time:1 Minute, 15 Second


चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा)। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर आजसू प्रवक्ता सह पूर्व उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने सदर अस्पताल गढ़वा पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।
गोरखनाथ चौधरी ने कहा की रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी गंभीर मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा की “रक्तदान वास्तव में महादान है” और हर सक्षम व्यक्ति को इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
Leave a Reply