Read Time:1 Minute, 21 Second

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बीपीओ बिपिन बिहारी गुप्ता के आवेदन पर खरौंधी थाना में 10 नामजद और करीब 200 से 250 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एफआईआर में आरोप है कि भीड़ ने विद्यालय परिसर में जबरन प्रवेश कर धक्का-मुक्की की, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई और विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply