

संजीव सिंह संवादाता मझिआँव
मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक बाल विधि निरुद्ध एवं एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर बाल विधि निरुद्ध को बाल सुधार गृह तथा महिला अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पहले मामले में मझिआंव थाना कांड संख्या 61/2026 के तहत बाल विधि निरुद्ध अभिषेक कुमार (16 वर्ष), निवासी खरसोता, थाना मझिआंव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे बाल सुधार गृह, डाल्टेनगंज (पलामू) भेज दिया गया।
वहीं, दूसरे मामले में मझिआंव थाना कांड संख्या 138/2022 के तहत अप्राथमिकी अभियुक्त मीरा देवी (40 वर्ष), निवासी गोपालपुर, थाना मझिआंव को गिरफ्तार किया गया। उन्हें भी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।
मझिआंव थाना पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की गई।
Leave a Reply