गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने गुरुवार को श्री बंशीधर नगर थाना पहुंचे।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने गुरुवार को श्री बंशीधर नगर थाना पहुंचे। यहां रामनवमी के त्यौहार को लेकर पुलिस के द्वारा क्या तैयारियां की गई हैं तथा आगे क्या किया जाना है इसकी समीक्षा थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के साथ किया तथा त्यौहार को लेकर आवश्ययक दिशा-निर्देश दिया। इसकी जानकारी देते हुए आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बताया कि रामनवमी के त्यौहार को लेकर थाना स्तर पर पुलिस के द्वारा क्या तैयारियां की गई हैं इसकी समीक्षा किया। करीब 2 वर्ष बाद रामनवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। त्यौहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इस दौरान शांतिपूर्वक रामनवमी का त्यौहार सभी लोग मनाएं तथा व्यवस्थित तरीके से जुलूस निकाला जाए। जिसमें कोविड-19 को लेकर सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन किया जाए। इसको लेकर पुलिस की क्या तैयारी की गई है। इसकी समीक्षा किया। लगातार त्यौहार को लेकर लोगों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। त्यौहार को लेकर अभी तक पुलिस के द्वारा क्या किया गया है और आगे किया किया जाएगा इसकी समीक्षा किया। पहले से भी यहां का रिकॉर्ड पीसफुल रहा है। लोगों से अपेक्षा है कि सभी लोग शांतिपूर्ण भाईचारे के साथ रामनवमी का त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। इस दौरान सरकार के द्वारा कोविड-19 से बचाव को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का सभी लोग पालन करें। जुलूस में मास्क पहनकर व हैंड सैनिटाइजर के साथ ही लोग शामिल हों। मौके पर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating