नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अपनी सहेली के घर से लौटने के क्रम में आरोपियों ने किया दुष्कर्म
सहेली के घर से लौटते वक्त लड़को ने किया दुष्कर्म!
लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए बयान के आधार पर कार्रवाई की है।
महिला थाना में पीड़िता ने मामला दर्ज कराई है। दुष्कर्म की यह घटना दो अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र में हुई थी। जबकि घटना को लेकर आठ अप्रैल 2022 को दोनों आरोपी के विरुद्ध महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया। महिला थाना पुलिस ने अनुसंधान के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी को अलग-अलग स्थानाें से गिरफ्तार किया।
बताया गया कि जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चंदकोपा के ओमप्रकाश साहू और निंगनी निवासी पप्पू कुमार साहू को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित अपनी सहेली के घर गई हुई थी। लौटने के क्रम में आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना को लेकर पीड़िता काफी डरी हुई थी।
Read Time:2 Minute, 3 Second