दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत
दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत
खबर झारखंड के दुमका जिला से है..
दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुरकुंडा में शनिवार की दोपहर भुरकुंडा नदी में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संजू पंडित का पुत्र विशाल पंडित पहले नहाने के लिए नदी में उतरा। जब वह गहरे पानी में डूबने लगा, तो छोटा भाई अमित पंडित पानी में कूद गया।उसे बचाने के प्रयास में अमित भी डूब गया।दोनों बच्चों की उम्र 8 से 10 वर्ष के बीच थी। मृतक के मंझिले भाई छोटू पंडित ने बताया कि दोनों भाई नहाने के लिए घर से निकले थे। हादसे के बाद दोनों शवों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। मृतक के पिता निजी वाहन चालक हैं।
बता दें कि दुमका जिले में 21 मार्च से अब तक चार घटनाओं में आठ मासूमों की जान जा चुकी है। 21 मार्च को सरैयाहाट के जोकीबान्ध में दो बच्चे डूब गए थे, जबकि 3 अप्रैल को दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आसनसोल तालाब में दो मौसेरे भाई की जान चली गयी थी। तीसरी घटना 7 अप्रैल को इसी थाना क्षेत्र के लखिकुंडी तालाब में हुई थी, जिसमें एक बच्चे और एक बच्ची की जान चली गयी थी। शनिवार की घटना भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुरकुंडा इलाके में हुई है। इसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। बताया जाता है की बच्चे गर्मी से निजात पाने के लिए अपने अभिभावकों को बिना बताए नदी-तालाब और बांध में पहुंच जा रहे हैं। उनका ऐसा कदम खतरनाक साबित हो रहा है और वे अपनी जान गंवा रहे हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating