अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन का निधन
बंशीधर नगर अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन सह शहर के सरेह टोला निवासी 80 वर्षीय शंभू जायसवाल का निधन मंगलवार की अहले सुबह ह्रदय गति रुक जाने से आवास पर हो गई। निधन की खबर से गायत्री परिवार के परिजनों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। सूचना मिलते ही गायत्री परिवार के परिजन व अगल-बगल के लोग आवास पर पहुंच शव पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोकाकुल स्वजनों को ढाढस बंधाया। शंभू जायसवाल अपने पीछे पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार धमनी गांव स्थित बांकी नदी के पट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र विकास जायसवाल ने दी। शोक व्यक्त करने वालों में अजीत चौबे, लल्सू राम, जोखू प्रसाद, अनिल लाल अग्रवाल, अमर जायसवाल, अखौरी ज्योतिन प्रसाद, रवि अग्रवाल, संतोष कुमार सहित कई लोगों का नाम शामिल है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating