भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्कूल में 12 वर्ष से ऊपर के बच्चों के लिए कोविड-19 का टीका लगवाने के प्रति किया जागरूक
बंशीधर नगर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर में 12 वर्ष व इससे ऊपर के भैया-बहनों को कोविड-19 का टीका लगवाने के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के बाद भैया-बहनों ने कहा कि स्वयं, स्वयं के स्वजनों व देश के नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए कोविड-19 का टीका अवश्य लगवाएंगे। भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने कहा कि 12 वर्ष व इससे ऊपर के भैया-बहनों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोविड-19 का टीका जरूर लेना चाहिए। इसके लिए विद्यालय में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। आप अपने साथ-साथ अपने पास-पड़ोस के जो हम उम्र के बच्चे टीका नहीं लिए हैं, उनको भी टीका लेने के लिए जागरूक करें तथा देश के नागरिकों को कोविड-19 से बचाएं। भाजयुमो शहरी मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि मैं भी इस विद्यालय का विद्यालय स्थापना काल का विद्यार्थी रहा हूं। आपके बीच आकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। आपसे अपेक्षा करता हूं कि आप सभी कोविड-19 का टीका लेकर स्वयं के साथ-साथ पूरे समाज व देश के लोगों को सुरक्षित रखें। कोविड-19 से बचाव के लिए 12 वर्ष व इससे ऊपर के सभी लोगों को कोविड-19 के टीका का पूरा डोज लेना जरूरी है। तभी हम स्वयं के साथ-साथ अपने घर-परिवार, समाज व देश के लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं। मौके पर लाला पासवान, मनोज बारी, तउवाब खान, सुधीर प्रजापति, आचार्य कौशलेंद्र झा, अविनाश कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका, भैया-बहन आदि उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating