प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी लड़की के परिजनों ने मार दी गोली
प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी लड़की के परिजनों ने मार दी गोली, बहन के घर रामनवमी की मेला घूमने को कहकर था युवक, प्रेमिका के घर वालों की लगी थी भनक फिर उसे गोली से मारकर उसकी हत्या कर दी।
मधेपुरा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रमी को मारी गोली
बिहार के मधेपुरा में देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुरलीगंज थाना की है, जहां देर रात एक युवक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसे गोली मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि दिनेश साह का 25 वर्षीय पुत्र छोटू साह मेला देखने की बात कहकर अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। उसने परिजनों को कहा था कि वह अपनी बहन के घर रामनवमी का मेला देखने जा रहा है। लेकिन छोटू बहन के घर नहीं जा कर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की मानें तो जैसे ही छोटू अपनी प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंचा, परिवार के लोग जाग गए।
जिसके बाद छोटू बाइक लेकर भाग निकला। इस दौरान लड़की के परिजनों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating