महिला के साथ छेड़ छाड़ करने का मामला आया प्रकाश में
प्रखंड चिनियां से संवाददाता अफजल मंसूरी की रिपोर्ट
गढ़वा के चिनियां प्रखंड से महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। मुख्यालय अंतर्गत ग्राम परसुखाड़ निवासी अनिता देवी पति नंदू सिंह उम्र 34 वर्ष ने गांव के ही कमलेश साव पिता रघुनाथ साव उम्र लगभग 45 वर्ष पर छेड़ छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का पति नंदू सिंह का कहना है की मेरी पत्नी दूकान पास के ही दूकान से कुछ सामान लेने गई हुई थी। इसी बीच आरोपी कमलेश ने मेरी पत्नी को जबरजस्ती छेड़ छाड़ करने लगा। तभी मेरी पत्नी अनिता अपने बचाव में आस पास के लोगों को हल्ला कर इक्कठा की। लोगों ने मामला शांत कराया। पीड़िता का पति ने मीडिया के कैमरे के सामने बयान देते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाया है। चिनिया थाना प्रभारी के द्वारा पीड़िता की जांच कर आरोपी कमलेश साहू पर उचित करवाई करने की बात कही गई है।
Read Time:1 Minute, 30 Second
