बच्चे के कटे हुए हाथ को वापस जोड़कर डॉक्टर्स ने दिया बच्चे को नया जीवन
बच्चे के कटे हुए हाथ को वापस जोड़कर डॉक्टर्स ने दिया बच्चे को नया जीवन
बच्चे के कटे हुए हाथ को डॉक्टर्स ने जोड़ा
रांची में एक बच्चे के कटे हुए हाथ को वापस जोड़कर डॉक्टर्स ने उस बच्चे को एक नया जीवन दिया है | जानकारी के अनुसार बच्चे के माता-पिता मजदूर हैं | वे क्रशर में मजदूरी करते हैं | इसी दौरान उनका आठ वर्षीय बेटा खेलते-खेलते क्रशर मशीन के पास चला गया और चलती मशीन की चपेट में उसका बाएं कांधे के नीचे का हाथ आ गया | जिसके कारण उसका पूरा बायां हाथ कटकर अलग हो गया | परिजन अपने बच्चे को और कटा हुआ हाथ लेकर लाईफ केयर अस्पताल पहुंचे | डॉ गोस्वामी ने बताया कि स्थिति देखकर चैलेंजिंग लग रहा था | लेकिन डॉक्टर्स की टीम मिलकर गहन चिंतन किया और इलाज शुरू किया | करीब छह घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मेजर रिइम्प्लांटेशन कर उस कंधे से नीचे कटे हुए हाथ को फिर से जयंत के ही शरीर के उसी हिस्से पर जोड़ दिया गया | इस तरह से सफल ऑपरेशन कर उस मासूम को डॉक्टर्स द्वारा एक नया जीवन दिया गया | ऑपरेशन को होए हुए 24 घंटे से अधिक समय हो चूका है और हाथ काम भी करने लगा है | इस सफल ऑपरेशन को देखते ही मरीज और उसके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठ | इस सफल ऑपरेशन में डॉ रजनीश, डॉ राहुल सिन्हा ऑर्थोपेडिक सर्जन, एनेस्थीसिया के डॉक्टर आफताब, रितेश, राजेश, अंशु और जितेंद्र सहित शामिल थे | डॉ विवेक गोस्वामी ने बताया कि हमारी प्राथमिकता पहले यही होती है कि कम संसाधन और कम खर्च में बेहतर उपचार कर सकें ताकि मरीज की जान बचाई जा सके |
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating