देवघर रोपवे हादसा, सेना ने बचाई 46 जान, दो की मौत
40 घंटे के बाद लोगों ने लिया राहत भरी सांस, धरती और आसमान के बिच फसी रही जिंदगिया, जान की बाजी लगाकार सेना ने बचाया 46 लोगों की जान। घटना में हुई दो की मौत। ट्रॉली में फसे दो बच्चो के साथ सेना के एक जवान ने गुजारी पुरी रात। झारखंड में हुए इस हादसे पर पूरे देश की नजर टिकी हुई थी।
झारखंड के देवघर जिले में रविवार रामनवमी के दिन साढ़े 4 बजे त्रिकूट हिल्स स्थित रोपवे पर तकनीकी खराबी के कारण करीब 48 लोग इसमें फंस गए।
रविवार को अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया था लेकिन सोमवार को वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना, वायुसेना और NDRF ने मोर्चा संभाला और ये रेसक्यू ऑपरेशन 40 घंटे बाद अब पूरा हो गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शख्स ने हेलिकॉप्टर से गिरकर अपनी जान भी गवां दी.
अंधेरा होने के कारण सोमवार शाम 6 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था. जिन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, उन सबको देवघर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मंगलवार को भी एक महिला की बचाव अभियान के दौरान गिरने से मौत हो गई.
Devghar
Trikut Parvat
Devghar Ropeway Accident
Devghar Ropeway Accident News
Read Time:1 Minute, 50 Second