गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड का आरोपी ने किया सरेंडर
गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड का आरोपी ने किया सरेंडर
गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड में पलामू पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दो साल से फरार चल रहे गोविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह नाम के आरोपी ने पुलिस के दबाव में सरेंडर कर दिया है।
छोटू सिंह कुख्यात डॉन डब्ल्यू सिंह का भाई है। उसने पुलिस को डब्ल्यू सिंह गैंग को लेकर अहम जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि डब्ल्यू सिंह कहां हैं। छोटू सिंह ने मंगलवार को एसपी चंदन सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया
उसके सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उससे हत्या के मामले और डब्ल्यू सिंह के संबंध में पूछताछ की। जिसमें छोटू सिंह ने बताया है कि डॉन डब्ल्यू सिंह सरेंडर करने की योजना बना रहा है। पंचायत चुनाव के बाद सरेंडर कर सकता है।
शहर थाना प्रभारी अरुण महथा ने बताया कि छोटू सिंह 3 जून 2020 को कुणाल सिंह की हत्या के बाद से फरार था। इस दौरान वह रांची, बेंगलुरु, दिल्ली में रह रहा था. छोटू सिंह के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। छोटू सिंह को आर्म्स एक्ट के एक मामले में सजा भी हो चुकी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating