0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second

बंशीधर नगर प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन की अध्यक्षता में बीआरपी व सीआरपी की बैठक हुई। इसमें बीपीओ तहमीना परवीन ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए बीआरपी व सीआरपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। तहमीना ने कहा कि वर्ग 3 से 7 तक के कक्षाओं का मूल्यांकन कर निर्धारित फॉर्मेट में रिपोर्ट बीआरसी कार्यालय में 18 अप्रैल तक ही देना था। पर अभी तक एक भी प्रधानाध्यापक रिपोर्ट जमा नहीं किए हैं। सभी प्रधानाध्यापकों को 19 अप्रैल तक कक्षाओं का मूल्यांकन रिपोर्ट बीआरसी में जमा करने का सख्त निर्देश दिया। ताकि 20 अप्रैल को रिपोर्ट समेकित कर जिला कार्यालय को भेजा जा सके। प्रधानाध्यापकों को स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ बच्चे 2022 का सफल संचालन अपने-अपने विद्यालयों में सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि रुआर कार्यक्रम के तहत सभी प्रधानाध्यापक दिए गए कार्यक्रम के अनुसार शत-प्रतिशत अपने विद्यालय में लागू कर प्रतिदिन का रिपोर्ट सीआरपी को देना सुनिश्चित करेंगे। बच्चों का बायोमेट्रिक उपस्थिति ई विद्या वाहिनी में सभी विद्यालय नहीं बना रहे हैं, जो खेद जनक है। जो विद्यालय बच्चों का उपस्थिति ई विद्या वाहिनी में नहीं बना रहे हैं वह बनवाना सुनिश्चित करें। अन्यथा उन पर कार्रवाई के लिए जिला कार्यालय को लिखा जाएगा। जिस विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का आई कार्ड, विद्यालय का लेटर पैड, वॉल पेंटिंग रंग-रोगन, शौचालय की साफ-सफाई आदि कार्य पूरा नहीं हुआ है, वैसे विद्यालय शीघ्र कार्य पूरा करें। इसकी जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश सीआरपी को दिया। कहा कि सभी सीआरपी व बीआरपी एमडीएम का अनुश्रवण कर बीआरसी को रिपोर्ट देंगे। ताकि एमडीएम का सफल संचालन हो सके। सभी बीआरपी व सीआरपी रुआर कार्यक्रम का अनुश्रवण कर सफल बनाएं। मौके पर बीआरपी श्रीकांत चौबे, सीआरपी संजय कुमार सिंह, प्रशांत कुमार देव, वीरेंद्र प्रजापति, शोभा पांडेय, लेखापाल चंदन कुमार, रिसोर्सेस शिक्षक शशिकांत पाल सहित अन्य उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *