हाईवा ने मारा मोर्साइकिल को टक्कर, चक्के के निचे आई मोटरसाइकिल
हाईवा ने मारा मोर्साइकिल को टक्कर, चक्के के निचे आई मोटरसाइकिल
बड़ी खबर गढ़वा के कांडी से आई है। लोन लेने कांडी बैंक जा रही समूह की दो महिला और बाईक सवार को भोला मोड़ के पास हाईवा से दुर्घटना हो गई।
कांडी थाना क्षेत्र के कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क स्थित भोला मोड़ पर एक मिट्टी से लदे हाईवा ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरूष व दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार महिलाएं भरत पहाड़ी गांव स्थित चमेली स्वंय सहायता समूह की सदस्य थी।
दोनों महिलाएं मंजू देवी व सोनिया देवी अखिलेश रजवार के साथ मोटरसाइकिल से समूह का लोन लेने कांडी बैंक जा रही थीं।
चोराटी पहाड़ के समीप हाईवा ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग। गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल मझिआंव भेजा गया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating