भंडरिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुखिया के लिए 68 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था
सत्येंद्र केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुखिया के लिए 68 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था ।इन में 4 अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है । जबकि 2 अभ्यर्थी अपना नामांकन वापस ले लिया है वार्ड सदस्य के लिए 158 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था । इन में 5 अभ्यर्थियों का नाम नामांकन रद्द कर दी गई है ।इसकी जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मदन महली, वार्ड सदस्य के निर्वाची पदाधिकारी जयपाल महतो ने कहा कि भंडरिया प्रखंड में 31 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है । निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान की गई । उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दी गई है । जिनका नामांकन रद्द हुआ है ,उन में अधिकतर वैसे व्यक्ति हैं जिन्होंने पिछले चुनाव की आय व्यय का ब्यौरा जमा नहीं किया था । कुछ लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण नामांकन रद्द कर दी गई है। इस प्रकार भंडरिया में मुखिया के 6 पंचायत के लिए 64 प्रत्याशी मैदान में है । भंडरिया में कुल 82 वार्ड है , 31 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 51 वार्ड सदस्य के लिए चुनाव होगी ।
फोटो:- निर्विरोध निर्वाचित वार्ड सदस्य को प्रमाण पत्र देते निर्वाची पदाधिकारी जयपाल महतो।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating