पलामू एक्स्प्रेस के इंजन से लटके शव की हुई पहचान,
लटका शव उक्कामांढ़ के दिलीप सिंह का था।
पलामू एक्स्प्रेस के इंजन से लटके शव की हुई पहचान,
लटका शव उक्कामांढ़ के दिलीप सिंह का था।
आईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर सोमवार की अहले सुबह पटना से बरकाकाना जा रही डाउन पलामू एक्सप्रेस के इंजन के सामने लटका शव बरवाडीह थाना क्षेत्र के उक्कामांढ़ गांव के दिलीप सिंह का था। ट्रेन के लातेहार पहुँचने पर रेलकर्मियों को जानकारी मिली कि इंजन के आगे एक युवक का शव फंसा है।
मृतक दिलीप सिंह पिता मिरचु सिंह ने बरवाडीह-छिपादोहर के बीच पोल संख्या 252/22 पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी और उसका शव इंजन के काऊ कैचर में फंस कर लातेहार तक आ गया था।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ठाकुर ने की शव की पहचान उक्कामांढ़ निवासी दिलीप सिंह पिता मिरचू सिंह के रूप में होने की पुष्टि की है।
ट्रेन के ड्राइवर ने लातेहार में रेल अधिकारियों को इस घटना की सुचना दी और बताया कि बरवाडीह-छिपादोहर के बीच पोल संख्या 252/22 पर अचानक एक व्यक्ति ट्रैक पर आ गया। उस समय गाड़ी की स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जिसे रोक पाना संभव नहीं था। हर जगह सिंगल भी थ्रू मिला इसलिए नहीं देख सका।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating