Read Time:54 Second
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 का तीसरे चरण के मतगणना का कार्य मंगलवार से चल रहा है। इस दौरान केतार प्रखंड से जिला परिषद सदस्य पद पर ज्वाला प्रसाद ने जीत हासिल की। जीत पर प्रखंड वासियों ने उन्हें बधाई दिया।
नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य प्रखंड के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करना, प्रखंड में शिक्षा की सुविधा को बेहतर करना, सड़क नाली और सभी गरीब लाभुकों को, राशन कार्ड बनाना, वृद्धा पेंशन मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता होगी।