गढ़वा शहर के गली चौराहों तक पेय जल उपलब्ध करा रहे दौलत सोनी
गढ़वा शहर के गली चौराहों तक पेय जल उपलब्ध करा रहे दौलत सोनी
गढ़वा शहर में पेय जल उपलब्ध करा रहे दौलत सोनी
भीषण गर्मी में गिरते जलस्तर से गढ़वा शहर के कुछ में पेयजल का हाहाकार मचा हुआ है। पीने योग्य पानी के लिऐ लोगो को दूर जाना पड़ रहा है.. ऐसे में समाजसेवी दौलत सोनी के इस नेक कार्य को लोगो ने सराहा..एक तरफ नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश हिस्से में भीषण गर्मी के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया है, अधिकांश बोरिंग सुख चुके हैं वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद द्वारा सप्लाई पानी की सेवा भी अनिश्चित ही है। सरकारी पानी टैंकर भी गिने चुने लोगों तक अपनी सेवा देकर खानापूर्ति कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में आम जनजीवन बेहाल हो चुका है और लोग खरीद कर पानी पीने को विवश हैं। नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल संकट से तत्काल राहत उपलब्ध कराते हुए समाजसेवी दौलत सोनी ने आम लोगों के लिए सेवा की शुरुआत की है। गढ़वा सर्राफा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर नाथ सोनी के साथ समाजसेवी दौलत सोनी ने संयुक्त रुप से झंडा दिखाकर पानी के पहले टैंकर की शुरुआत किया। जल संकट से ग्रस्त सभी वार्डों में पानी के टैंकर लगातार सेवा देते रहेंगे। समाजसेवी दौलत सोनी ने बताया कि इस सेवा के लिए मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने सभी मोहल्ले वासियों से अपील की है कि आपसी सहयोग से आवश्यक स्थानों पर पानी वितरण शांतिपूर्वक कराएं तथा इस भीषण गर्मी में पुण्य के भागी बनें। श्री सोना ने कहा बिना किसी भेदभाव के सभी आवश्यक स्थानों पर निर्बाध सप्लाई जारी रहेगी। पेयजल समस्या के स्थाई समाधान हेतु वे अपने स्तर से शहरी पेयजल आपूर्ति कार्यों में तेजी लाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों तक पहुंचाएंगे, साथ ही बरसात में वृक्षारोपण जैसे कार्यों को भी प्रोत्साहित करेंगे। उनके इस नेक कार्य को सलाम है..
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating