0 0
Read Time:3 Minute, 25 Second

बंशीधर नगर (गढ़वा):- झारखंड उच्च न्यायालय के जनरल रजिस्टार मो शाकिर व विधि विभाग झारखंड के प्रधान सचिव नलिन कुमार शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय श्री बंशीधर नगर पहुंचे। यहां कब का बन कर तैयार व्यवहार न्यायालय भवन व जेल भवन का निरीक्षण किया। इस क्रम में व्यवहार न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं के द्वारा जनरल रजिस्टार, प्रधान सचिव, पीडीजे आदि का स्वागत किया गया। विधि विभाग के प्रधान सचिव नलिन कुमार ने ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर माथा टेका। श्री बंशीधर मंदिर में नलिन कुमार को पंडित श्रीकांत मिश्र ने चुनरी ओढ़ा तथा भगवान बंशीधर व मां राधिका की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। राजा पहाड़ी शिव मंदिर में पंडित गोपाल पाठक व गोविंद पाठक के वैदिक मंत्रोचार के बीच नलिन कुमार ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। साथ ही मंदिर के नीचे गुफा में विराजी मां वैष्णो देवी का भी दर्शन किया।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि अनुमंडल मुख्यालय श्री बंशीधर नगर में सब डिविजनल कोर्ट व जेल भवन बनकर तैयार है। जेल भवन व व्यवहार न्यायालय भवन उद्घाटन के लायक है या नहीं इसका निरीक्षण उच्च न्यायालय के जनरल रजिस्टार मो शाकिर व विधि विभाग झारखंड के प्रधान सचिव नलिन कुमार ने किया। व्यवहार न्यायालय व जेल भवन प्रारंभ करने के लिए तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासनिक व न्यायिक कोशिश है कि जल्द से जल्द व्यवहार न्यायालय व जेल भवन का उद्घाटन कर इसे प्रारंभ किया जाए। झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्टार व विधि विभाग के प्रधान सचिव के द्वारा व्यवहार न्यायालय व जेल भवन के निरीक्षण के बाद लोगों में आशा की किरण जगी है कि जल्द ही न्यायालय व जेल प्रारंभ होगा। मौके पर गढ़वा जिला के पीडीजे राजेश शरण सिंह, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, एसडीओ आलोक कुमार, एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *