अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति की 13 जून को आयोजित अनुमंडल स्तरीय सम्मेलन को अपरिहार्य कारणों से किया गया स्थगित।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति की 13 जून को आयोजित अनुमंडल स्तरीय सम्मेलन को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह सम्मेलन 13 जून के बजाय आगामी 10 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के अनुमंडलीय अध्यक्ष विनोद भुइयां व रमुना प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राम भुइयां ने संयुक्त रूप से कहा कि 13 जून को अनुमंडलीय मैदान में रेलवे लाइन के सामने संघ का अनुमंडल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख तथा ग्राम पंचायत के उप मुखिया के चयन को लेकर मुख्य अतिथि सम्मेलन में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। जिसके कारण सम्मेलन का समय आगे बढ़ाया गया। 13 जून के कार्यक्रम को स्थगित कर आगामी 10 अक्टूबर को रखा गया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating