सीमेंट लदे पिकअप ने दो बाइक सवारों को कुचला, शादी की खुशी मातम में बदली
दो बाइक सवारों को पिकअप ने कुचला, शादी की खुशी मातम में बदली
शादी की खुशी मातम में बदली, घर में दो लोगों की मौत
घर में चल रही थी शादी की पार्टी, बाईक सवार दो युवक बाजार से खाने-पीने की सामग्री लेकर घर जा रहे थें तभी पिकअप लदे ट्रक ने मार दी जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, शादी की खुशी मातम में बदली, खबर झारखंड के लातेहार ज़िला से आई है
जिला के चंदवा में ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, शादी की खुशी मातम में बदली
मृतक की पहचान दिलीप मुंडा (पिता पुरुषोत्तम मुंडा) और विक्की मुंडा (पिता ननकू मुंडा) के रूप में हुई है। दोनों युवक चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवकों के घर में शादी का माहौल था। उनके घर में आज शादी की पार्टी थी। जिसके लिए खाने-पीने की सामग्री बाजार से लेकर वे अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में कुसुमटोली चर्च के पास एक अनियंत्रित सीमेंट से लदे ट्रक (पिकअप वाहन) ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को चंदवा सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। जहाँ इलाज़ के दौरान उसकी भी मौत हो गई .
इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।
Read Time:2 Minute, 36 Second