गढ़वा ज़िला के युवक की यमुना नदी में डूबने से हुई मौत,
युवक अपने दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने गया था। यमुना नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत डूबने से गई। युवक घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था जो हरियाणा के किसी एक कम्पनी में काम कर रहा था। छूटी होने पर उसने दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने की योजना बनाया इसी बिच एक अनहोनी घटना घटित हो गई। पिता की आकस्मिक मृत्यू एक साल पहले हुई थी। मां छोटे भाई और बहन का रो रो कर बुरा हाल है.. आइए जानते हैं ख़बर को..
कांडी प्रखंड से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी थाना क्षेत्र बलियारी गांव निवासी रामचंद्र राम का 24 वर्षीय पुत्र सुभाष रंजन की मृत्यु शनिवार की सुबह वृंदावन में यमुना नदी में बिहार घाट पर स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि एक वर्ष पहले उनके पिता रामचंद्र राम की आकष्मित मृत्यु हो गई थी। पिता के मृत्यु के बाद अपने छोटे भाई बहन और मां का पेट चलाने के लिए वह हरियाणा कमाने चला गया। कंपनी में छुट्टी होने से अपने दोस्तों के साथ मथुरा घूमने गया था। जहां वृंदावन में यमुना नदी में नहाने के क्रम में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई । सुभाष की मृत्यु की खबर मिलते ही पूरा गांव में मातम छा गया। उसकी मां , बहन व भाई को रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव घर नहीं पहुंचा है। गढ़वा ज़िला से जुड़ी हर खबरों के लिए गढ़वा दृष्टि यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
Read Time:2 Minute, 17 Second