Garhwa: शादी के एक माह बाद दूल्हा की हुई मौत
Garhwa: शादी के एक माह बाद दूल्हा की हुई मौत
सड़क दुर्घटना में देवर भाभी की हुई मौत। युवक की 1 माह पूर्व हुई थी शादी, सुहागन बनी युवती के ऊपर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। जिसने एक माह पूर्व थामा था हाथ उसने दुनिया को अलविदा कह गया।
बड़ी खबर गढ़वा के मझिआंव प्रखंड से आई है। जहां बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत हो गई और इस सदमे से देवर की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव में रविवार की रात्रि एक युवक तिलक में मिली नई मोटरसाइकिल को गांव में चला रहा था। मृतिका महिला दूध लेकर जा रही थी। इसी क्रम में बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। मृतक महिला की पहचान जगदीश यादव की 40 वर्षीय पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान मुन्ना यादव के 22 वर्षीय पुत्र पंकज यादव के रूप में हुई है। मृतक युवक की शादी 1 माह पूर्व पलामू जिला के खरगारा गांव में हुई थी। तिलक में मिली मोटरसाइकिल से युवक गांव में घूम रहा था। टक्कर के बाद दोनों को मझिआंव रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गढ़वा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला की गढ़वा सदर अस्पताल में रविवार की रात्रि मौत हो गई। युवक को मझिआंव रेफरल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर आने के बाद युवक , भाभी की मौत से सदमे में चला गया और हार्टअटैक से उसकी भी मौत हो गई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating