लातेहार में पैकेट बंद रिंग्स खाने से दो बच्चे फिर बीमार,
लातेहार में पैकेट बंद रिंग्स खाने से दो बच्चे फिर बीमार, एक की हालत गंभीर, रिम्स रेफर, कुछ दिन पहले इसी तरह का मामला सामने आया था जिसमे दो मासूम बच्चों की जान चली गई थी…
लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंर्तगत बसिया गांव में अजय कुमार चौधरी का 3 साल का बेटा यशराज चौधरी और 5 साल की बेटी परी कुमारी दोनों रिंग्स खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।
दोनों को गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर डॉक्टर सुरेश कुमार ने अजय कुमार चौधरी की 5 वर्षीय पुत्री परी कुमारी की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे गांव में ही आयोजित सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ में घूमने गए थे। जहां बच्चों ने रिंग्स और कुरकुरे खरीद कर खाया। उसके कुछ देर बाद से ही दोनों बच्चों को उल्टियां शुरू हो गई। उल्टियां काफी देर तक होते रहने के बाद अजय कुमार चौधरी ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए दोनों बच्चों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां पुत्र यशराज चौधरी को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
लेकिन उनकी 5 वर्षीय पुत्री परी कुमारी की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।
मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व बालूमाथ थाना क्षेत्र के चंदवा थाना क्षेत्र के परसही गांव में 4 बच्चे पैकेट बंद रिंग्स और कुरकुरे खाने के कारण फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए थे। जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई थी। उसके बाद से लातेहार एसडीएम ने लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में रिंग्स और महाराजा कंपनी की मिक्सर की बिक्री पर पाबंदी लगा दी थी l लेकिन इसके बावजूद बिक्री होने की जानकारी प्राप्त हो रही है।
सावधान रहें सतर्क रहें, खबरों के लिए गढ़वा दृष्टि यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating