शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला! Garhwa Drishti News

Read Time:1 Minute, 38 Second

शराब और जुए की लत ने उजाड़ दी दो जिंदगी, शादी के कुछ दिनो बाद मौत का ऐसा मंजर दिखने को मिला जिसकी कल्पना कोई नही किया होगा। बुरी चीजों को समय रहते नही संभाला जाए तो इसका अंत सर्वनाश की ओर ले जाता है। एक ऐसा ही वाक्या बिहार के मुंगेर जिले से आ रही है जिसे सुनकर आप के रूह कांप उठेंगें।

बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा गांव में गुरुवार की देर रात जुआरी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे से झूल गया। सिरफिरा पति अपनी ससुराल धरहरा के औड़ाबगीचा आया हुआ था। शादी के बाद से ही पति की शराब एवं जुए की लत के कारण दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। मां निर्मला देवी ने बताया कि जुआ व शराब में मेरे दामाद ने घर के जेवरात सहित अन्य सामान बेच दिये। जिससे दोनों के बीच तलाक तक की नौबत आ गई थी। परंतु अचानक बुधवार की शाम दामाद मेरी बेटी से मिलने ससुराल पहुंचा। घर में खाना पीना खाकर नौ बजे सोने चला गया। सुबह छह बजे आवाज देने पर भी दोनों में कोई नहीं उठा तो परिजनों को शक हुआ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गढ़वा के कांडी में स्थित एक प्राचीनतम मंदिर से बहुमूल्य मूर्तियां की चोरी।
Next post सात साल के मासूम ने बताई कातिल पापा की सच्चाई, मासूम बना अपनी मृत मां का गवाह