गढ़वा के कांडी में स्थित एक प्राचीनतम मंदिर से बहुमूल्य मूर्तियां की चोरी।
गढ़वा जिला के कांडी में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है जहां चोरों ने आस्था का प्रतीक मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्ती को भी नही छोड़ा। जिला के कांडी थानान्तर्गत खुटहेरिया पंचायत में स्थित अति प्राचीन गरदाहा शिवालय से शुक्रवार की रात राधा और कृष्ण की बहुमूल्य मूर्तियां चोरों ने चोरी की। अपराधियों ने मंदिर में लगे ताले को तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। शनिवार सुबह घटना की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने के बाद कांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। अब तक इलाके के मंदिरों से मूर्तियों की चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले खरौंधा विजय राघव मंदिर से राम, जानकी व लखन लाल की मूर्तियां और सेमौरा के राधा-कृष्ण मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी गई थीं। गरदाहा मठ के महंत महानंद पुरी इन दिनों बाहर गए हुए हैं। पुजारी शुक्रवार की शाम पूजा अर्चना करने के बाद करीब साढ़े सात बजे मंदिर का ताला बंद कर अपने घर गए थे। इसी बीच रात को इस वारदात को अंजाम दिया गया। मूर्तियों को बरामद कर अपराधियों को कड़ी सजा देने का आग्रह पुलिस अधिकारियों से किया गया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating