गढ़वा के धुरकी में कनहर तटीय क्षेत्र से संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद
धुरकी से बिनोद पटेल की रिपोर्ट
धुरकी।गढ़वा। धुरकी थाना क्षेत्र के शुरू के कनहर तटीय क्षेत्र से संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी फैली गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यास मुनि परहिया अपने पत्नी संग शुक्रवार को लगने वाले धुरकी हाट बाजार करने आया था । साथ में वापस जाने के क्रम में व्यास मुनि परहिया खाला और खुटिया शुरू के बीच में ही रुक गया था, काफी देर होने के बाद उसकी पत्नी खोजबीन करने लगी जहां काफी रात्रि के बाद भी घर वापस नहीं लौटा वही युवक का शव 05/02/22 को व्यास मुनि परहिया पिता परमेश्वर परहिया ग्राम शुरू कन्हर थाना धुरकी जिला गढ़वा का शव शुरू जंगल में मिला। मृतक की पहचान व्यास मुनि परहिया ग्राम शुरू की गई। इधर मृतक के घर घटना की खबर सुनते ही उसके घर वाले का रो रो कर बुरा हाल था, उसके परिवार बाल बच्चे चित्कार मारकर रो रहे थे, गांव वाले उसके घर पहुंच कर उसके परिवार वालों को ढाढस बनाया एवं सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया, मृतक के दो पुत्र एवं दो पुत्री थे। व्यास मुनि परहिया काफी निर्धन एवं मजदूर व्यक्ति था। घर का अकेला कमाऊ व्यक्ति था । इस घटना से उसका घर पूरी तरह बैठ गया। इधर घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी श्री सदानंद कुमार ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा मृतक के शव को कब्जे लेकर अंत्यपरीक्षण कराने हेतु भेजा गया तथा अग्रिम करवाई की जा रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating