19 जून को झारखंड बंद
छात्र संगठनों का आह्वान !
19 जून को झारखंड बंद
छात्र संगठनों का आह्वान !
सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ को लेकर चल रहे आंदोलन के बाद रविवार को झारखंड बंद रहेगा। यह ऐलान कई छात्र संगठनों ने किया है। इस बंद में झारखंड के करीब दर्जन भर से अधिक छात्र संगठन शामिल हैं।
अग्निपथ योजना वापस लेने, सेना में ठेका प्रथा पर बहाली बंद करने, सेना के सभी खाली पदों पर स्थाई बहाली करने और बॉर्डर की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने की मांग को लेकर RYA, AISF , DYFI , SFI, AIDSO, AIDO आदि छात्र संगठनों ने बिहार के बाद रविवार यानी 19 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है. इस बंदी में समर्थन देने के लिए अन्य छात्र संगठनों से भी अपील की गई है। भाकपा माले ने तमाम लोकतांत्रिक शक्तियों से छात्र-नौजवानों के साथ खड़ा होने की अपील की है। भाकपा माले राज्य कमेटी ने कहा है कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। नरेंद्र मोदी सरकार इस योजना को फौरन रद करें और युवाओं को नियमित सेना में बहाली शुरू करे। चार वर्षों के लिए ठेके पर यह अग्निवीर बनाने की योजना युवाओं के साथ भद्दा मजाक है।
बता दें कि शनिवार को महागठबंधन समेत कई विपक्षी दलों के साथ-साथ विभिन्न छात्र यूनियन की तरफ से बिहार बंद का आह्वान किया गया था। बुलाए गए इस बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने अपनी तरफ से एहतियाती कदम उठाए थे। मगर ये कदम बिहार बंद के दौरान उपद्रव को नियंत्रण करने में कुछ खास कारगर साबित नहीं हुआ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating