पांच वर्षों से दिव्यांग को नहीं मिल पा रहा जन वितरण प्रणाली दुकान से राशन
बंशीधर नगर (गढ़वा):- प्रखंड के पीपरडीह गांव निवासी दिव्यांग मदन राम राशन कार्ड के लिए अक्टूबर 2017 से दौड़ लगा रहा है। पर अभी तक उसे जन वितरण प्रणाली दुकान से राशन नहीं मिल सका है। मदन राम के माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है। मदन राम, बड़े भाई जोखू राम, भाभी कलावती देवी व भतीजा चंदन कुमार रवि को जन वितरण प्रणाली दुकान से राशन नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में मदन ने बताया कि अक्टूबर 2017 से पंचायत सचिवालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक का चक्कर लगा चुका हूं। अभी प्रखंड कार्यालय पता करने आया हूं कि जब नेट पर हमारे परिवार के सभी 4 सदस्यों का नाम चढ़ गया है तो डीलर राशन क्यों नहीं दे रहा है। बकौल मदन राम मैं 100 शत-प्रतिशत दिव्यांगों हूं। अक्टूबर 17 से ट्राईसाईकिल से ही पंचायत सचिवालय, प्रखंड कार्यालय व उपायुक्त कार्यालय गढ़वा का चक्कर काट रहा हूं। गत 25 मार्च को उपायुक्त से मिलकर राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया था। उपायुक्त के द्वारा आश्वासन मिला था कि जल्द ही राशन कार्ड बन जाएगा। उपायुक्त के आश्वासन के बाद ऑनलाइन राशन कार्ड की प्रति निकाला, जिसमें परिवार की मुखिया कलावती देवी के नाम से हरा राशन कार्ड बना हुआ है। उसमें चंदन कुमार रवि, मदन राम, जोखू राम और कलावती देवी का नाम शामिल है। हरा राशन कार्ड संख्या 202800836716 है।
उस पर जन वितरण प्रणाली दुकानदार प्रणय कुमार का नाम भी अंकित है। जिनका अनुज्ञप्ति संख्या 11/4 है। मदन ने बताया कि नेट से निकाले गए कागजात को लेकर राशन लेने जन वितरण प्रणाली दुकानदार प्रणय कुमार के पास गया तो उन्होंने कहा कि ई-पॉस मशीन में तुम्हारा राशन कार्ड संख्या शो नहीं कर रहा है। इसलिए राशन नहीं मिलेगा। ई-पॉस मशीन में परिवार के मुखिया कलावती देवी का राशन कार्ड शो नहीं कर रहा है। जिसके कारण उन्हें राशन नहीं दिया गया है। ई-पॉस मशीन में राशन कार्ड शो करते ही राशन वितरण कर दिया जाएगा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating