जंगल में छुपाए गए AK-47, इंसास समेत
अन्य हथियार और गोली बरामद

Read Time:1 Minute, 42 Second

जंगल में छुपाए गए AK-47, इंसास समेत
अन्य हथियार और गोली बरामद


लातेहार पुलिस को रविवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TPC के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सुचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संगठन के AK-47, इंसास समेत अन्य हथियार और गोली बरामद किया हैं।
पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने लातेहार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि लातेहार ज़िले में टीपीसी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान लातेहार एसपी अंजनी अंजन को पुलिस से बचने के लिए उग्रवादियों द्वारा हथियार छिपाये जाने के जानकारी मिली।

इसी सुचना पर रविवार को सदर थाना क्षेत्र के जारम जंगल में सर्च अभियान चलाकर टीपीसी उग्रवादियों द्वारा छुपा कर रखा गया एक AK-47, एक इंसास समेत अन्य हथियार और गोली बरामद किया गया।

लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मार्च महीने में सदर थाना के हेसलबार में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन टीपीसी उग्रवादियों के मारे जाने के बाद उग्रवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

https://youtu.be/qnsHEoj62q4

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय बंशीधर नगर में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के तत्वधान में चल रहा योग शिविर
Next post अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद को लेकर श्री बंशीधर नगर में नहीं देखा गया कोई प्रभाव