अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद को लेकर श्री बंशीधर नगर में नहीं देखा गया कोई प्रभाव
बंशीधर नगर (गढ़वा):- अग्निपथ योजना के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाया गया भारत बंद का सोमवार को श्री बंशीधर नगर में कोई प्रभाव नहीं रहा। कहीं भी बंद समर्थक बंद कराने सड़क पर नहीं उतरे। बाजार की सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानें आम दिनों की भांति खुली रहीं। वहीं सड़क मार्ग व रेल मार्ग पर यातायात निर्बाध जारी रहा। भारत बंद के मद्देनजर बंद समर्थकों से निपटने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित विभिन्न चौक-चौराहों व राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर पुलिस का पूर्णतः पहरा रहा। पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ लगातार गश्त करते देखे गए। हालांकि शिक्षा विभाग के द्वारा बंद के मद्देनजर सभी तरह के सरकारी व प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्देश 1 दिन पूर्व ही दे दिया गया था। विभागीय निर्देश के आलोक में सभी तरह के शिक्षण संस्थान पूर्णतः बंद रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating