0 0
20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य ईश्वरी चौधरी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम को आवेदन देकर मनरेगा योजना में मची लूट पर अंकुश लगाने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने का किया मांग। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 59 Second

बंशीधर नगर (गढ़वा):- 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य ईश्वरी चौधरी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम को आवेदन देकर मनरेगा योजना में मची लूट पर अंकुश लगाने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग किया है। आवेदन में कहा है कि 10 दिनों के अंदर मनरेगा से 2015 से 21 तक तालाब, डोभा, पशु शेड में काम शत-प्रतिशत हुआ है या नहीं। अगर नहीं हुआ है तो दोषी पदाधिकारी के वेतन से उक्त योजना का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। साथ ही विकास योजनाओं में गबन की गई राशि को वसूला जाए। यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बाध्य होकर राज्य व केंद्र के पदाधिकारियों, राज्य के मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सहित अन्य मंत्रियों के पास शिकायत कर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग करना पड़ेगा। ईश्वरी ने कहा कि बीस सूत्री की बैठक में वर्ष 2015 से 2021 तक मनरेगा योजना में मची लूट का मामला उठाया था। डोभा, तालाब का निर्माण 7 वर्ष में जो किया गया है उसकी जांच कर अद्यतन स्थिति की जानकारी भी मांगा था। पर 4 माह बीत गया अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। समिति सदस्यों द्वारा सवाल किया गया है, उसका जवाब या क्या कार्रवाई की गई अभी तक किसी सदस्य को उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। यह घोर लापरवाही है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress