बंशीधर नगर (गढ़वा):- अधौरी गांव निवासी दुर्गा देवी ने कुशडंड पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया कुमारी रेखा के निर्वाचन को चुनौती देते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में याचिका दायर की है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड, उपायुक्त गढ़वा, अंचल अधिकारी श्री बंशीधर नगर को पत्र देकर मामले की जांच कर नामांकन के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की दोषी निर्वाचित मुखिया कुमारी रेखा का निर्वाचन रद्द करने की मांग किया है। आवेदन में लिखा है कि कुशडंंड पंचायत के निर्वाचित मुखिया कुमारी रेखा द्वारा मायके का जाति प्रमाण पत्र की जगह दूसरे जगह का जाति प्रमाण पत्र दाखिल कर निर्वाची पदाधिकारी को भी अंधेरे में रखा है। नामांकन के दौरान अभ्यर्थी को अपनी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना था। पर कुमारी रेखा अपने मायके सीमावर्ती सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के रोरवा गांव का जाति प्रमाण पत्र न देकर श्री बंशीधर नगर प्रखंड से जाति प्रमाण पत्र बनवा कर प्रस्तुत किया गया है। जो नियम विरुद्ध है। इस तरह के मामले में कई अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया था। पर कुमारी रेखा का नामांकन पत्र कैसे स्वीकार किया गया यह समझ से परे है। यदि मामले की जांच कर निर्वाचित मुखिया कुमारी रेखा का निर्वाचन रद्द नहीं किया गया तो मैं उच्च न्यायालय जाने को बाद होऊंगा।
Read Time:2 Minute, 12 Second