नरही पंचायत के उप मुखिया शारदा पासवान ने क्षतिपूर्ति राशी का किया वितरण।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सलसलादी में बुधवार को मध्यान भोजन की क्षतिपूर्ति की राशि का वितरण छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। राशि का वितरण नरही पंचायत के उप मुखिया शारदा पासवान व सहायक अध्यापक सह सचिव बबीता कुमारी के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। उप मुखिया शारदा पासवान ने कहा कि सरकार के द्वारा कोविड-19 के दौरान सभी तरह के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। जिसके कारण विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मध्यान भोजन नहीं मिल पाया था। मध्यान भोजन की क्षतिपूर्ति राशि का वितरण किया जा रहा है। आप सभी बच्चे नियमित विद्यालय आकर शिक्षा ग्रहण करें। सहायक अध्यापक सह सचिव बबीता कुमारी ने कहा कि आप सभी छात्र-छात्राओं के लिए सरकार के द्वारा छात्रवृत्ति, निःशुल्क किताब, ड्रेस, जूता, मोजा आदि दिया जा रहा है। आप सभी बच्चे नियमित विद्यालय आएं। आपके सहयोग से ही विद्यालय में संसाधन के साथ-साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रतिमा देवी, सदस्य चुनोईया देवी, मुनिया देवी, सुरेंद्र सिंह, सोमनाथ राम सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं व अभिभावक गण उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating