दसवीं बोर्ड में प्रखंड टॉप करने वाली निशु कुमारी को भाजपा नेताओं ने किया सम्मानित।
केतार प्रखंड दसवीं बोर्ड परीक्षा में टॉपर निशु कुमारी के घर पहुंच कर उपप्रमुख शंभू सिंह एवं भाजपा नेताओं ने वस्त्र,मिठाई, कलम, कॉपी सहित अन्य वस्तु देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपप्रमुख शंभू सिंह ने कहा कि यह गर्व का विषय है। केतार जैसे पिछले क्षेत्रों में अति गरीब घर की लड़की जिसके पिताजी नहीं हैं उसने अपने मेहनत के बल पर अपने घर से 5 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल में जाकर पढ़ाई किया और आज प्रखंड में पहला स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद ने कहा कि आने वाले दिनों में इससे आने छात्र छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी और वे लोग भी पढ़ाई में अपना बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करेंगे वह दिन दूर नहीं है जब केतार जैसे क्षेत्र से भी मेधावी छात्र निकलकर झारखंड सहित अन्य जगह पर अपना नाम रोशन करेंगे। वही मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू सिंह, अखिलेश सिंह, बाबूलाल यादव, गुडन पासवान, दिलीप जसवाल, पिंकू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating