विशुनपुरा प्रखंड की हालात नाली से भी बदतर : प्रमुख दीपा कुमारी
विदित हो की 21 जून को विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने जब ब्लॉक परिसर में पहुंची तो वहां पर गंदगी को देख भड़क गई ।एक कमरा जहा प्रमुख का स्टीकर लगा हुआ था उसके आसपास गंदगी और उससे निकलने वाला दुर्गंध इस प्रकार निकल रहा था जैसे मानो यह कोई एक घंटे रह जाय तो बीमार पड़ जाय। वहा पर उपस्थित गंदगी को प्रमुख विडियो में साफ दिखाते हुए बोल रही है ।अफसोस इस बात की है की एक ओर जहां सरकार स्वच्छता पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वही सरकारी प्रखंड परिसर में एक भी डस्टबिन तक नही है जगह जगह पर लोग गुटखा पान खाकर थूके है और पानी बोतले जगह जगह पर फेके हुए है । एक भी शौचालय उपयोग लायक नही है इस विषय में कर्मियों से बात करने पर यह बताया गया की यहां कोई सरकारी सफाई कर्मी नही है इसलिए कई महीनो से यह सफाई नही किया गया है ।अब सवाल यह है की जब प्रखंड परिसर की स्थिति यह है जो विकास खंड की एक यूनिट है तो फिर आम लोगो को मैं स्वच्छ रहने व रखने का निर्देश कैसे दे पाऊंगी । वहीं प्रमुख दीपा कुमारी ने बताया की जितना जल्दी हो सके प्रखंड परिसर को साफ करवाया जाय वरना ब्लॉक को वॉक आउट कराने और आंदोलन को मजबूर हो जाऊंगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating