0 0
पुलिस की नौकरी लगते ही प्रेमी ने किया शादी से इंकार, SP के निर्देश पर हुई शादी। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 30 Second


पुलिस की नौकरी लगते ही प्रेमी ने किया शादी से इंकार, SP के निर्देश पर हुई शादी।

करिश्मा और मिथलेश में था पिछले पांच सालों से प्रेम संबंध

पुलिस की नौकरी पाते ही प्रेमी ने प्रेमिका को छोड़ना चाहा

छोड़ना तो चाहा मगर छोड़ ना पाया

क्योंकि जिस जिले में उसकी तैनाती हुई उस जिले के पुलिस कफ्तान के पास लड़की अपनी फरियाद लेकर पहुंच गई

फिर क्या था युवक के पास दो रास्ते आए जेल या फिर उस लड़की से शादी जिसे वह देना चाहता था धोखा।

आइए जानते हैं फिर प्रेमी युवक ने कौन सा रास्ता अपनाया।



पांच साल के प्रेम संबंध के बाद जब नौकरी लगी तो प्रेम में साथ जीने मरने की कसमें खाने वाला प्रेमी शादी से मुकर गया. फिर क्या था पहले तो प्रेमिका ने आरजू-मिन्नत की लेकिन बात नहीं बनी तो सीधे पुलिस की मदद ली और उसी जिले के एसपी के पास जा पहुंची जिस जिले में उसके प्रेमीl की नौकरी पुलिस विभाग में लगी है. मामला प्रेम-प्रसंग और पुलिस विभाग का था तो बात एसपी तक जाते देर नहीं लगी फिर क्या था एसपी साहब ने अपने कांस्टेबल को सख्त रूप अपनाते हुए प्रेमिका को स्वीकार करने का आदेश दिया जिसके बाद कोर्ट और मंदिर में शादी हुई. है.

प्रेम प्रसंग का ये मामला बिहार के बांका जिला का है. बांका पुलिस लाइन में तैनात जवान मिथलेश पासवान का पिछले पांच वर्षों से मुंगेर की कलरामपुर की करिश्मा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था लेकिन नौकरी के बाद जब प्रेमिका ने मिथिलेश से शादी करने को कहा तो वो पिछले एक वर्ष से टाल मटोल कर रहा था, वहीं प्रेमिका शादी करने की जिद्द पर अड़ी रही. बात नहीं बनता देख करिश्मा अपने परिजनों के साथ बांका एसपी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची और सात फेरे लेने में सफल रही.

एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश को जवान की प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने पर दोनों पक्ष की जानकारी ली गई जिसके बाद जवान को सख्त लहजे में चेताया गया कि प्रेम करने के बाद या तो शादी करनी होगी नहीं तो जेल जाना पड़ेगा. सख्ती के बाद जवान को अंततः शादी के लिये तैयार होना पड़ा और बाद में बांका के थाना प्रभारी सुजीत वारसी और दोनों परिवार की मोजूदगी में पहले व्यवहार न्यायालय में कोर्ट मैरिज और बाद में बांका पुलिस की मौजूदगी में शादी सम्पन्न हुई.

https://youtu.be/mruOgn_wkG4

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress