2 वर्षों से इंदिरा आवास के लिए दिव्यांग निर्मला देवी पति रामकिशुन गोंड लगा रहे प्रखंड कार्यलय का चक्कर
बंशीधर नगर (गढ़वा):- धुरकी प्रखंड के खुटिया गांव निवासी दिव्यांग निर्मला देवी पति रामकिशुन गोंड़ पिछले 2 वर्षों से एक अदद इंदिरा आवास के लिए पंचायत सचिवालय से लेकर प्रखंड कार्यालय तक का चक्कर काट रही है। पर अभी तक उसे इंदिरा आवास नहीं मिल सका है। 2 वर्ष पूर्व से ही निर्मला देवी आवास के लिए आवेदन देकर चक्कर काट रही है। निर्मला दोनों पैर से दिव्यांग है। वह चलने फिरने में भी असमर्थ है। बावजूद इंदिरा आवास के लिए लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही है। गत मंगलवार को भी प्रखंड कार्यालय पहुंच निर्मला ने इंदिरा आवास के लिए आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। निर्मला ने बताया कि पूछने पर मुखिया कहते हैं कि तुम्हारा आवास पास हो गया है। पर अभी तक आवास निर्माण का आदेश नहीं मिला है। अनुमंडलीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष कमलेश बिहारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी धुरकी व उपायुक्त गढ़वा से दिव्यांग निर्मला देवी को एक अदद इंदिरा आवास आवंटित करने का अनुरोध किया है। ताकि निर्मला का भी अपना पक्का का आवास हो सके।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating