कांग्रेस के निलंबित विधायकों पर बंगाल सीआईडी कर रही है जांच
अरमान खान की रिर्पोट
रांची:-
झारखंड कांग्रेस के निलंबित तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी की गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस ने जांच तेज कर दिया है. मामले की जांच बंगाल सीआईडी कर रही है. जांच तेज होने के नए तथ्य सामने आ रहे हैं. बुधवार की सुबह पश्चिम बंगाल की सीआईडी टीम दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित सिद्धार्थ मजुमदार के ठिकाने पर छापेमारी के लिए पहुंची थी. लेकिन दिल्ली की साउथ वेस्ट पुलिस ने सीआईडी टीम को जांच कार्य से रोक दिया. जबकि बंगाल की सीआईडी टीम कोर्ट से वारंट लेकर पहुंची थी. सीआईडी जांच में सिद्धार्थ मजूमदार का भी नाम सामने आया है. अबतक जो बातें सामने आ रही है, उसके अनुसार, कांग्रेस के विधायकों को 29 जुलाई को कोलकाता से गुवाहाटी सिद्धार्थ ही ले गया था. सिद्धार्थ ने ही 20 जुलाई को विधायकों की मुलाकात असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा से करवाया था. इसी वजह से कोलकाता की सीआईडी सिद्धार्थ की तलाश कर रही है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैठक में प्रदेश युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष नितिन चंद्रवंशी व जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनें रोहित चंद्रवंशी
रांची। रांची प्रेस क्लब में रविवार को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश युवा इकाई की पहली बैठक आयोजित...
राँची :डीजीपी का आदेश, वर्दी के साथ अलग रंग के स्वेटर, जैकेट व जूता पहनने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड) पुलिस वर्दी के साथ अलग-अलग रंगों के जैकेट, स्वेटर और जूता पहनने वाले...
रांची विधानसभा में सदन के कार्यवाही के लिए “”विधायक #भानु प्रताप शाही”” को चुना गया अध्यक्ष
अरमान खान की रिर्पोटराँची:-झारखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र के 4 अगस्त तक के लिए निलंबित होने के 24 घंटे के...
रांची में गलत काम करते महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा
रांची से बड़ी खबर आ रही है जहां होटलों में सेक्स रैकेट की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते...
रुपेश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंचे कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका।
झारखंड से बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है....
देउड़ी मंदिर पहुंचें महेंद्र सिंह धौनी
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को माता के दरबार में पहुंचे। उन्होंने जिले के तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना...
Average Rating