झारखंड सरकार के निर्देश पर गढ़वा उत्तरी वन प्रमंडल रमना वन परिसर में रक्षाबंधन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट -झारखंड सरकार के निर्देश पर गढ़वा उत्तरी वन प्रमंडल रमना वन परिसर के द्वारा गुरुवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम धुरकी प्रखंड के बिशुनिया गांव में आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में बिशुनियां के ग्रामीण उपस्थित होकर हरे पेड़ -पौधे को राखी बांधकर एवं सिंदूर लगाकर जंगल बचाने का संकल्प लिया। इसकी जानकारी देते हुए वनरक्षी सचिन सिंह ने बताया कि बिशुनीया सुरक्षित वन क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर जंगल बचाने को लेकर उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया एवं पेड़- पौधे को बचाने का संकल्प लेकर राखी बांधने का कार्य किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने ढोल ,झाल बजा कर कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम में उपस्थित वनरक्षी सचिन सिंह, वन समिति अध्यक्ष शिवधर यादव, उपाध्यक्ष सुगनी देवी, रघुवीर , बालकरन सिंह कामेश्वर यादव ,मनोज यादव ,रफीक अंसारी सहित अन्य ग्रामीण लोग काफी संख्या में मौजूद थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating